’’एक मांग-एक मंच अभियान’’ क़े बैनर तले कर्मचारियों ने महॅंगाई भत्ता, नियमितिकरण सहित 5 सूत्रीय माँगों के लिए



??एक मांग-एक मंच अभियान?? क़े बैनर तले
कर्मचारियों ने महॅंगाई भत्ता, नियमितिकरण सहित 5 सूत्रीय माँगों के लिए
मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा

प्रदेश के शासकीय विभागों में कार्यरत नियमित, अनियमित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारी अपनी मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन मिलकर अपनी समस्याओं यथा समय-समय पर भारत सरकार द्वारा जारी महॅंगाई भत्ता के अनुरूप महॅंगाई भत्ता, अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण, आउट सोर्सिंग बंद करने जैसे विषयों पर ज्ञापन सौंप कर अनुरोध करते आ रहे है लेकिन शासन-प्रशासन कर्मचारियों के मांग पर गंभीर नही है।

?छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023?- वचनबद्ध सुशासन अंतर्गत पृष्ट 26 से 30 में बिन्दुवार समस्त वर्ग के कर्मचारी/अधिकारियों एवं पेंशनरों के सम्बन्ध में स्पष्ट वादा किया गया है परन्तु सरकार इस वादा की अनदेखी कर आर्थिक शोषण कर रही है|

आर्थिक शोषण के खिलाफ क्रमिक आंदोलन के क्रम में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर विभागाध्यक्ष इंद्रावती भवन में पदस्थ संगठन प्रमुख करन सिंह अटेरिया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ, श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कोषालयीन कर्मचारी संघ एवं गोपाल प्रसाद साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के नेतृत्व में ??एक मांग-एक मंच अभियान?? के बैनर तले नियमित, अनियमित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारी 11 सितम्बर, 2026, शुक्रवार को भोजनावकाश में ??इंद्रावती भवन?? के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर नोडल अधिकारी इन्द्रावती भवन को मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम से ज्ञापन सौंपा।

सांकेतिक प्रदर्शन में 55 से अधिक नियमित] अनियमित कर्मचारी/अधिकारी एवं पेंशनर्स संघों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।

करन सिंह अटेरिया संयोजक एक मांग एक मंच एवं गोपाल प्रसाद साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन ने संयुक्त रूप से बताया कि आज के सांकेतिक प्रदर्शन के पश्चात सरकार कर्मचारियों के मांगों पर विचार नहीं करती है तो 30 अक्टूबर 2026 को जंगी प्रदर्शन कर मंत्रालय घेराव किया जावेगा।

सांकेतिक प्रदर्शन में करन सिंह अटेरिया प्रांताध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़, गोपाल प्रसाद साहू, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन, अनिल पांडेय प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, डॉ. डी पी मनहर, प्रांतीय अध्यक्ष प्रगतिशील पेंशनधारी कल्याण संघ, जितेन्द्र सिंह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ, विकास सिंह राजपूत प्रांताध्यक्ष नवीन शिक्षक संघ, श्रीमती मीना राजवाड़े प्रांताध्यक्ष प्रगतिशील महिला पर्यवेक्षक संघ, चंद्रिका सिंह प्रदेश संयोजक पैंशनर फ़ोरम, पी आर साहू प्रांताध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, सुजान बिंद पूर्व अध्यक्ष प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, बालकिशन साहू संरक्षक छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक संघ, दिलीप कुमार यदु अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ, राज कुमार पांडेय प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन विभागीय वाहन चालक शासकीय कर्मचारी संघ, रामायण सूर्यवंशी, अध्यक्ष प्रदेश स्टेनो ग्राफर संघ, जयनारायण श्रीवास्तव प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पैंशनर एवं कर्मचारी संघ, शरद कुमार दुबे प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्वयत्यसाशी कर्मचारी संघ, छग प्रिंसिपल एशोसिएशन छग कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा, अनिल शुक्ला प्रांताध्यक्ष छग शिक्षक कांग्रेस, आर. के. थवाईत, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ, ऋषिकांत मोहरे प्रदेश अध्यक्ष छ ग समर्थन मूल्य धान खरीदी आपरेटर संघ, अक्षत चंद्राकर. अध्यक्ष. छत्तीसगढ़ बागवानी कर्मचारी कल्याण संघ, युगल साहू, अध्यक्ष, छ.ग.आई.टी.आई. सुरक्षा गार्ड संघ, अरुण वैष्णव, अध्यक्ष, पं. सुंदरलाल शर्मा मु. वि.वि. बिलासपुर कर्मचारी संघ, इंदु कश्यप, अध्यक्ष, महिला पुलिस वालेंटियर संघ कोरिया-दुर्ग, श्रीमती चन्द्रिका वैष्णव, अध्यक्ष, बिहान संयुक्त कैडर एवं कर्मचारी कल्याण संघ, राजकुमार साहू, अध्यक्ष, छ.ग. अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ (फायर बिग्रेड) कर्मचारी संघ, नारायण मरकाम, अध्यक्ष, पोटाकेबिन भृत्य कर्मचारी कल्याण संघ, गोपेन्द्र साहू, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ किसान मित्र संघ, मनोज सोना, अध्यक्ष, जल संसाधन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ, विजय पटेल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ उद्यानिकी श्रमिक संघ, अशोक सिन्हा, प्रतिनिधि, मिशन वात्सल्य-महिला बाल विकास विभाग कर्मचारी, अन्नपूर्णा पाण्डेय, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) कल्याण संघ, आशीष तनेजा, प्रतिनिधि, मेकाहारा अनियमित कर्मचारी, खेमू निषाद, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ, श्री बी.एस.

ठाकुर, अध्यक्ष, ट्यूटर शिक्षक संघ कोंडागांव, राजेंद्र राठौर, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ 102/108 कर्मचारी कल्याण संघ, गोविन्द गंधाराला, अध्यक्ष, पोटाकेबिन अनुदेशक कल्याण कल्याण संघ, सोमनाथ तारक, अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण संघ, राकेश साहू, अध्यक्ष, सर्व विभागीय दैनिक श्रमिक कल्याण संघ, उमेश कुमार साहू, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय दैनिक वेतन भोगी संघ, दुर्योधन यादव, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानन्द संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, देवलाल पाटले, अध्यक्ष, स्पॉट बिलिंग एवं मीटर रीडर संघ, अवनीश तिवारी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ, आशीष पाण्डेय, अध्यक्ष, आबकारी अनियमित कर्मचारी संघ, जागेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष, वैकल्पिक एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ, जी.आर. क्षत्रिय, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, अशोक कुमार साहू, अध्यक्ष, विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ, भूपेश साहू, अध्यक्ष, नवीन व्यवसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ, अशोक बघेल, अध्यक्ष, शिक्षादुत कर्मचारी कल्याण संघ, श्रीमती रूपा वर्मा अध्यक्ष, राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज, अंबिकापुर अनियमित कर्मचारी संघ, श्रीमती यशोदा साहू, अध्यक्ष, रसोइया संघ सरगुजा, दिलीप कुमार दिव्य अध्यक्ष समग्र शिक्षा कलेक्टर दर कामचारी कल्याण संघ, नन्द किशोर नागपुरे अध्यक्ष छ.ग. वेयर हाउसिंग कारपोरेशन कर्मचारी संघ एवं उनके प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

प्रमुख मांगः
01. जनवरी 2026 की स्थिति से कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता जारी करने के साथ 86 महीनों का महंगाई भत्ता एरियर्स दिया जावे,

02. अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली] न्यून मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन] आउट सोर्सिंग/ठेका के माध्यम से नियोजन सिस्टम बंद किया जावे,

03. नगरीय निकाय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किया जावे,

04. स्वास्थ्य विभाग में ठेका पद्धति (लैब एवं फार्मेसी) की प्रथा समाप्त किया जावे,

05. नियमित, अनियमित कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए मध्यप्रदेश की तर्ज पर 20 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा लागू किया जावे।

(गोपाल प्रसाद साहू)
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन
मोबाइल : 6232730999